बाँट दिए घट तट पनघट सब - आनंद कुमार ‘गौरव

Ananda Kumara Gauravaआनंद कुमार ‘गौरव12 Dec 1958

3 min read · 12.4K reads

बाँट दिए घट तट पनघट सब
भाव बेग तन-मन बाँटे हैं
आँगन घर उपजे काँटे हैं
 
हम अनैतिहासिक अनुश्रुति से
हैं अनुस्यूत अनूतर कृति से
सदाचार के हाट सजाए
बैठे अथक अनैतिक भृति से
लिए त्राटकी अश्रु निवेदन
सबने निजी स्वार्थ छाँटे हैं
 
सरोकार सब व्यापारी से
विस्मृत हुए महामारी से
गीत गात सद्भावों के स्वर
आहत गूँगी लाचारी से
पुनः अहिल्या पाहन जैसी
राम आस पथ सन्नाटे हैं
 
आवाहन अब नहीं जागते
सुर चेतन भी नहीं रागते
राम लखन सीता रामायण
अब चौबारे नहीं बाँचते
नंगी पीठों को आयातित
आर लगे पैनी साँटे हैं
Ananda Kumara Gaurava
About the poet

Ananda Kumara Gaurava आनंद कुमार ‘गौरव

जन्म १२ दिसंबर १९५८ को ग्राम-भगवानपुर रैहनी, जनपद-बिजनौर (उ.प्र.) में। प्रकाशित कृतियाँ आँसुओं के उस पार’ (उपन्यास), ‘थका-हारा सुख’ (उपन्यास), ‘मेरा हिन्दुस्तान कहाँ है?’ (गीत-संग्रह), ‘शून्य के मुखौटे’ (मुक्तछंद-संग्रह) आपकी प्रकाशित कृतियाँ हैं। 'सुबह होने…

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like