वो मारका कि आज भी सर हो नहीं सका - अमीर इमाम

अमीर इमामअमीर इमाम

3 min read · 12.4K reads

वो मारका कि आज भी सर हो नहीं सका
मैं थक के मुस्कुरा दिया जब रो नहीं सका

इस बार ये हुआ तिरी यादों की भीड़ में
हर गाम ख़ुद को मिल गया मैं खो नहीं सका

जागा हूँ गहरी नींद से लेकिन अजीब बात
ये लग रहा है जैसे कि मैं सो नहीं सका

उग आई घास इश्क़ के मलबे पे हर तरफ़
हम दोनों में से कोई उसे धो नहीं सका

जादू-नगर है कोई मिरा अंदरूँ जहाँ
होता रहा है वो जो कभी हो नहीं सका
अमीर इमाम
About the poet

अमीर इमाम

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अमीर इमाम

  1. अब इस जहान-ए-बरहना का इस्तिआरा हुआ - अमीर इमाम

    अब इस जहान-ए-बरहना का इस्तिआरा हुआमैं ज़िंदगी तिरा इक पैरहन उतारा हुआ

    12.4K reads
  2. छुप जाता है फिर सूरज जिस वक़्त निकलता है - अमीर इमाम

    छुप जाता है फिर सूरज जिस वक़्त निकलता हैकोई इन आँखों में सारी रात टहलता है

    12.4K reads
  3. हर एक शाम का मंज़र धुआँ उगलने लगा - अमीर इमाम

    हर एक शाम का मंज़र धुआँ उगलने लगावो देखो दूर कहीं आसमाँ पिघलने लगा

    12.3K reads
  4. काँधों से ज़िंदगी को उतरने नहीं दिया - अमीर इमाम

    काँधों से ज़िंदगी को उतरने नहीं दियाउस मौत ने कभी मुझे मरने नहीं दिया

    12.4K reads
  5. कि जैसे कोई मुसाफ़िर वतन में लौट आए - अमीर इमाम

    कि जैसे कोई मुसाफ़िर वतन में लौट आएहुई जो शाम तो फिर थकन में लौट आए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like