कि जैसे कोई मुसाफ़िर वतन में लौट आए - अमीर इमाम

अमीर इमामअमीर इमाम

3 min read · 12.4K reads

कि जैसे कोई मुसाफ़िर वतन में लौट आए
हुई जो शाम तो फिर थकन में लौट आए

न आबशार न सहरा लगा सके क़ीमत
हम अपनी प्यास को ले कर दहन में लौट आए

सफ़र तवील बहुत था किसी की आँखों तक
तो उस के बाद हम अपने बदन में लौट आए

कभी गए थे हवाओं का सामना करने
सभी चराग़ उसी अंजुमन में लौट आए

किसी तरह तो फ़ज़ाओं की ख़ामोशी टूटे
तो फिर से शोर-ए-सलासिल चलन में लौट आए

‘अमीर’ इमाम बताओ ये माज़रा क्या है
तुम्हारे शेर उसी बाँकपन में लौट आए
अमीर इमाम
About the poet

अमीर इमाम

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अमीर इमाम

  1. अब इस जहान-ए-बरहना का इस्तिआरा हुआ - अमीर इमाम

    अब इस जहान-ए-बरहना का इस्तिआरा हुआमैं ज़िंदगी तिरा इक पैरहन उतारा हुआ

    12.4K reads
  2. छुप जाता है फिर सूरज जिस वक़्त निकलता है - अमीर इमाम

    छुप जाता है फिर सूरज जिस वक़्त निकलता हैकोई इन आँखों में सारी रात टहलता है

    12.4K reads
  3. हर एक शाम का मंज़र धुआँ उगलने लगा - अमीर इमाम

    हर एक शाम का मंज़र धुआँ उगलने लगावो देखो दूर कहीं आसमाँ पिघलने लगा

    12.3K reads
  4. काँधों से ज़िंदगी को उतरने नहीं दिया - अमीर इमाम

    काँधों से ज़िंदगी को उतरने नहीं दियाउस मौत ने कभी मुझे मरने नहीं दिया

    12.4K reads
  5. वो मारका कि आज भी सर हो नहीं सका - अमीर इमाम

    वो मारका कि आज भी सर हो नहीं सकामैं थक के मुस्कुरा दिया जब रो नहीं सका

    12.4K reads