हर एक शाम का मंज़र धुआँ उगलने लगा - अमीर इमाम

अमीर इमामअमीर इमाम

3 min read · 12.4K reads

हर एक शाम का मंज़र धुआँ उगलने लगा
वो देखो दूर कहीं आसमाँ पिघलने लगा

तो क्या हुआ जो मयस्सर कोई लिबास नहीं
पहन के धूप मैं अपने बदन पे चलने लगा

मैं पिछली रात तो बेचैन हो गया इतना
कि उस के बाद ये दिल ख़ुद-ब-ख़ुद बहलने लगा

अजीब ख़्वाब थे शीशे की किर्चियों की तरह
जब उन को देखा तो आँखों से ख़ूँ निकलने लगा

बना के दाएरा यादें सिमट के बैठ गईं
ब-वक़्त-ए-शाम जो दिल का अलाव जलने लगा
अमीर इमाम
About the poet

अमीर इमाम

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अमीर इमाम

  1. अब इस जहान-ए-बरहना का इस्तिआरा हुआ - अमीर इमाम

    अब इस जहान-ए-बरहना का इस्तिआरा हुआमैं ज़िंदगी तिरा इक पैरहन उतारा हुआ

    12.4K reads
  2. छुप जाता है फिर सूरज जिस वक़्त निकलता है - अमीर इमाम

    छुप जाता है फिर सूरज जिस वक़्त निकलता हैकोई इन आँखों में सारी रात टहलता है

    12.4K reads
  3. काँधों से ज़िंदगी को उतरने नहीं दिया - अमीर इमाम

    काँधों से ज़िंदगी को उतरने नहीं दियाउस मौत ने कभी मुझे मरने नहीं दिया

    12.4K reads
  4. कि जैसे कोई मुसाफ़िर वतन में लौट आए - अमीर इमाम

    कि जैसे कोई मुसाफ़िर वतन में लौट आएहुई जो शाम तो फिर थकन में लौट आए

    12.4K reads
  5. वो मारका कि आज भी सर हो नहीं सका - अमीर इमाम

    वो मारका कि आज भी सर हो नहीं सकामैं थक के मुस्कुरा दिया जब रो नहीं सका

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like