ज़ेब उस को ये आशेब-ए-गदाई नहीं देता - अमीन अशरफ़

अमीन अशरफ़अमीन अशरफ़

4 min read · 12.4K reads

ज़ेब उस को ये आशेब-ए-गदाई नहीं देता
दिल मशवरा-ए-नासिया-साई नहीं देता

किस धुंद की चादर में है लिपटी कोई आवाज़
दस्तक के सिवा कुछ भी सुनाई नहीं देता

है ता-हद-ए-इम्काँ कोई बस्ती न बयाबाँ
आँखों में कोई ख़्वाब दिखाई नहीं देता

आलम भी कफ़स रंग है ऐसा की नज़र को
इस दाम-ए-तहय्युर से रिहाई नहीं देता

यादों को सुला देता है साए में शजर के
वो हौसला-ए-दर्द-ए-रसाई नहीं देता

दिल उस का हथेली पे है मेरे लिए लेकिन
हाथों में मिरे दस्त-ए-हिनाई नहीं देता

आराइश-ए-जाँ के लिए काफ़ी नहीं वहशत
मुझ को तो कोई ज़ख़्म दिखाई नहीं देता

इस इश्‍क में कुछ शाइबा-ए-हिर्स भी होगा
मैं क़ुव्वत-ए-बातिन की सफ़ाई नहीं देता

रौशन है शब-ए-हिज्र ब-अंदाज़-ए-तअल्लुक़
वो मेहर-ए-नज़र दाग़-ए-जुदाई नहीं देता
अमीन अशरफ़
About the poet

अमीन अशरफ़

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अमीन अशरफ़

  1. कभी कभी जो वो मिलता तो - अमीन अशरफ़

    कभी कभी जो वो मिलता तो दिल में जा करताविसाल-ए गोश-ए बाब-ए सुख़न भी वा करता

    12.4K reads
  2. किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुए - अमीन अशरफ़

    किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुएमगर वो चौंक पड़ा था नज़र मिलाते हुए

    12.4K reads
  3. लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा था - अमीन अशरफ़

    लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा थाशिकस्तगी में ज़मीं का सवाल ऐसा था

    12.4K reads
  4. मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभी - अमीन अशरफ़

    मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभीवो ख़ाक उड़ा के गुज़र जाएगा कभी न कभी

    12.4K reads
  5. मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँ - अमीन अशरफ़

    मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँमैं सोते जागते दिल-कश नज़ारे देख लेता हूँ

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like