किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुए - अमीन अशरफ़

अमीन अशरफ़अमीन अशरफ़

4 min read · 12.4K reads

किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुए
मगर वो चौंक पड़ा था नज़र मिलाते हुए

चमक थी इक पस-ए-दीवार साइक़ा-बर-दोश
कि ताक़ ओ दर थे शब-ए-माह में नहाते हुए

मगर नविश्‍ता-ए-दीवार ला-ज़वाली है
ज़माना करवटें लेता है आते जाते हुए

कभी कभी कोई लम्हा भी जावेदानी है
गुज़र गईं कई सदियाँ यही सुनाते हुए

जो रह गया था कहीं इक साहाब-ए-ना-रफ़्ता
बिखर के ख़ाक हुआ पाँव लड़खड़ाते हुए

मैं डगमगाया तो साहिल का था न मौजों का
चमक रही थी नदी आसमाँ उड़ाते हुए

ज़रा सी रौशनी फूटी तो सुब्ह-दम सूरज
फ़ज़ा में डूब गया आस्तीं चढ़ाते हुए

कोई किसी का नहीं इस सरा-ए-फ़ानी में
कोई चराग़ बुझा ये सदा लगाते हुए
अमीन अशरफ़
About the poet

अमीन अशरफ़

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अमीन अशरफ़

  1. कभी कभी जो वो मिलता तो - अमीन अशरफ़

    कभी कभी जो वो मिलता तो दिल में जा करताविसाल-ए गोश-ए बाब-ए सुख़न भी वा करता

    12.4K reads
  2. लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा था - अमीन अशरफ़

    लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा थाशिकस्तगी में ज़मीं का सवाल ऐसा था

    12.4K reads
  3. मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभी - अमीन अशरफ़

    मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभीवो ख़ाक उड़ा के गुज़र जाएगा कभी न कभी

    12.4K reads
  4. मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँ - अमीन अशरफ़

    मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँमैं सोते जागते दिल-कश नज़ारे देख लेता हूँ

    12.3K reads
  5. न जाने जाए कहाँ तक ये सिलसिला दिल का - अमीन अशरफ़

    न जाने जाए कहाँ तक ये सिलसिला दिल कावो मिल भी जाए तो मिलता नहीं सिला दिल का

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like