मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँ - अमीन अशरफ़

अमीन अशरफ़अमीन अशरफ़

4 min read · 12.3K reads

मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँ
मैं सोते जागते दिल-कश नज़ारे देख लेता हूँ

मैं चश्‍म-ए-नारसा से खींचता रहता हूँ तस्वीरें
कोई साअत हो सूरज चाँद तारे देख लेता हूँ

मैं बच्चों की नज़र से देखता हूँ चाँद में थाली
मगर चश्‍म-ए-हुनर से माह-पारे देख लेता हूँ

अकेला ढूँढता फिरता हूँ रंज-ए-ना-शनासाई
कि जीने के लिए मुमकिन सहारे देख लेता हूँ

सहम कर बैठ जाता हूँ गली में शोर-ए-गिर्या से
निकलना है तो फिर इम्कान सारे देख लेता हूँ

सड़क की जगमगाती रौशनी में ख़ौफ़ लगता है
गुज़रता हूँ तो मौसम के इशारे देख लेता हूँ

मोहब्बत भी जरूरत पेश-बीनी भी ज़रूरत है
मैं कार-ए-दोस्ती मे सब ख़सारे देख लेता हूँ
अमीन अशरफ़
About the poet

अमीन अशरफ़

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अमीन अशरफ़

  1. कभी कभी जो वो मिलता तो - अमीन अशरफ़

    कभी कभी जो वो मिलता तो दिल में जा करताविसाल-ए गोश-ए बाब-ए सुख़न भी वा करता

    12.4K reads
  2. किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुए - अमीन अशरफ़

    किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुएमगर वो चौंक पड़ा था नज़र मिलाते हुए

    12.4K reads
  3. लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा था - अमीन अशरफ़

    लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा थाशिकस्तगी में ज़मीं का सवाल ऐसा था

    12.4K reads
  4. मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभी - अमीन अशरफ़

    मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभीवो ख़ाक उड़ा के गुज़र जाएगा कभी न कभी

    12.4K reads
  5. न जाने जाए कहाँ तक ये सिलसिला दिल का - अमीन अशरफ़

    न जाने जाए कहाँ तक ये सिलसिला दिल कावो मिल भी जाए तो मिलता नहीं सिला दिल का

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like