मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभी - अमीन अशरफ़

अमीन अशरफ़अमीन अशरफ़

4 min read · 12.4K reads

मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभी
वो ख़ाक उड़ा के गुज़र जाएगा कभी न कभी

मैं लाला-ए-सर-ए-सहरा मकाँ नहीं रखता
कि दश्‍त है मिरे घर जाएगा कभी न कभी

बरहना शाख़ हवा ज़र्द बे-ज़मीन शजर
परिंदा सू-ए-सफ़र जाएगा कभी न कभी

कहीं भी ताइर-ए-आवारा हो मगर तय है
जिधर कमाँ है उधर जाएगा कभी न कभी

किसी के हाथ से टूटे न शीशा-ए-सद-रंग
ये रेज़ा रेज़ा बिखर जाएगा कभी न कभी

गुज़िश्‍तनी है ये सब कुछ जो होने वाला है
वो हादसा भी गुज़र जाएगा कभी न कभी

वो नौ-बहार भी आफ़त है दस्ता-ए-सुंबुल
ज़-फ़र्क़-ता-ब-कमर जाएगा कभी न कभी

ये इश्‍क है कि ख़ुमार-ए-तलब है क्या मालूम
ख़ुमार है तो उतर जाएगा कभी न कभी
अमीन अशरफ़
About the poet

अमीन अशरफ़

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अमीन अशरफ़

  1. कभी कभी जो वो मिलता तो - अमीन अशरफ़

    कभी कभी जो वो मिलता तो दिल में जा करताविसाल-ए गोश-ए बाब-ए सुख़न भी वा करता

    12.4K reads
  2. किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुए - अमीन अशरफ़

    किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुएमगर वो चौंक पड़ा था नज़र मिलाते हुए

    12.4K reads
  3. लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा था - अमीन अशरफ़

    लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा थाशिकस्तगी में ज़मीं का सवाल ऐसा था

    12.4K reads
  4. मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँ - अमीन अशरफ़

    मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँमैं सोते जागते दिल-कश नज़ारे देख लेता हूँ

    12.3K reads
  5. न जाने जाए कहाँ तक ये सिलसिला दिल का - अमीन अशरफ़

    न जाने जाए कहाँ तक ये सिलसिला दिल कावो मिल भी जाए तो मिलता नहीं सिला दिल का

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like