लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा था - अमीन अशरफ़

अमीन अशरफ़अमीन अशरफ़

4 min read · 12.4K reads

लरज़ रहा था फ़लक अर्ज़-ए-हाल ऐसा था
शिकस्तगी में ज़मीं का सवाल ऐसा था

कमाल ऐसा कि हैरत में चर्ख़-ए-नीली-फ़ाम
शजर उठा न सका सर ज़वाल ऐसा था

किसी वजूद की कोई रमक़ न हो जैसे
दराज़ सिलसिला-ए-माह-ओ-साल ऐसा था

खिला हुआ था बदन पर जराहतों का चमन?
कि ज़ख़्म फैल गया इंदिमाल ऐसा था

कभी ये तख़्त-ए-सुलेमाँ कभी सबा रफ़्तार
नशा चढ़ा तो समंद-ए-ख़्याल ऐसा था

घिरे हुए थे जो बादल बरस के थम भी गए
बिछा हुआ था जो तारों का जाल ऐसा था

कभी वो शोला-ए-गुल था कभी गुल-ए-शोला
मिज़ाज-ए-हुस्न में कुछ एतिदाल ऐसा था

वो आँखें क़हर में भी कर गईं मुझे शादाब
फ़रोग-ए-बादा में रंग-ए-जमाल ऐसा था

किसी से हाथ मिलाने में दिल नहीं मिलता
तलब में शाइबा-ए-एहतिमाल ऐसा था
अमीन अशरफ़
About the poet

अमीन अशरफ़

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अमीन अशरफ़

  1. कभी कभी जो वो मिलता तो - अमीन अशरफ़

    कभी कभी जो वो मिलता तो दिल में जा करताविसाल-ए गोश-ए बाब-ए सुख़न भी वा करता

    12.4K reads
  2. किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुए - अमीन अशरफ़

    किसी ख़याल की रौ में था मुस्कुराते हुएमगर वो चौंक पड़ा था नज़र मिलाते हुए

    12.4K reads
  3. मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभी - अमीन अशरफ़

    मलाल-ए-ग़ुचाँ-ए-तर जाएगा कभी न कभीवो ख़ाक उड़ा के गुज़र जाएगा कभी न कभी

    12.4K reads
  4. मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँ - अमीन अशरफ़

    मुनव्वर और मुबहम इस्तिआरे देख लेता हूँमैं सोते जागते दिल-कश नज़ारे देख लेता हूँ

    12.3K reads
  5. न जाने जाए कहाँ तक ये सिलसिला दिल का - अमीन अशरफ़

    न जाने जाए कहाँ तक ये सिलसिला दिल कावो मिल भी जाए तो मिलता नहीं सिला दिल का

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like