एक दिन लौटते हुए

अमेय कांतअमेय कांत10 Mar 1983

1 min read · 12.4K reads

 

एक 

तुम्हारे शहर से लौटकर
एक ख़ुशबू ले आया हूँ अपने साथ
ये देखो
जहाँ अपना सिर रखा था तुमने
मेरे सीने पर
कुछ तार
अब भी झनझना रहे हैं वहाँ

दो 

चाँद रास्ते भर
घूर रहा था मुझे
उसकी चाँदनी को
अपनी नदी में
निचोता रहा मैं

अमेय कांत
About the poet

अमेय कांत

नई पीढ़ी के कवि। एक कविता-संग्रह प्रकाशित। मूल नाम : अमेय कांत जन्म : 10/03/1983 | देवास, मध्य प्रदेश

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like