पहाड़ अपनी उदासी
बहा देते हैं नदियों में
कोई जान नहीं पाता
और समुद्र खारे हो जाते हैं
बादल बरसते हैं एक दिन
और भीगना हमारा
सदियों से ख़ाली
किसी इमारत में फैली
चुप्पी की तरह होता है
पहाड़ अपनी उदासी
बहा देते हैं नदियों में
कोई जान नहीं पाता
और समुद्र खारे हो जाते हैं
बादल बरसते हैं एक दिन
और भीगना हमारा
सदियों से ख़ाली
किसी इमारत में फैली
चुप्पी की तरह होता है

नई पीढ़ी के कवि। एक कविता-संग्रह प्रकाशित। मूल नाम : अमेय कांत जन्म : 10/03/1983 | देवास, मध्य प्रदेश
View profile & all 15 Poems / Stories