इस घर में रहती है माँ
और माँ के भीतर
रहता है एक घर
माँ के भीतर का घर
बहुत बड़ा है इस घर से
जिसमें माँ, पिता और हम रहते हैं
माँ के भीतर के घर में
एक दुनिया है
जो हमारे घर के बाहर की दुनिया का
हिस्सा होने से
छूट गई है
इस घर में रहती है माँ
और माँ के भीतर
रहता है एक घर
माँ के भीतर का घर
बहुत बड़ा है इस घर से
जिसमें माँ, पिता और हम रहते हैं
माँ के भीतर के घर में
एक दुनिया है
जो हमारे घर के बाहर की दुनिया का
हिस्सा होने से
छूट गई है

नई पीढ़ी के कवि। एक कविता-संग्रह प्रकाशित। मूल नाम : अमेय कांत जन्म : 10/03/1983 | देवास, मध्य प्रदेश
View profile & all 15 Poems / Stories