रूह को राह-ए-अदम में मेरा तन याद - अमानत लखनवी

अमानत लखनवीअमानत लखनवी

4 min read · 12.4K reads

रूह को राह-ए-अदम में मेरा तन याद आया
दश्त-ए-ग़ुर्बत में मुसाफ़िर को वतन याद आया

चुटकियाँ दिल में मेरे लेने लगा नाख़ुन-ए-इश्क़
गुल-बदन देख के उस गुल का बदन याद आया

वहम ही वहम में अपनी हुई औक़ात बसर
कमर-ए-यार को भूले तो दहन याद आया

बर्ग-ए-गुल देख के आँखों में तेरे फिर गए लब
ग़ुंचा चटका तो मुझे लुत्फ़-ए-सुख़न याद आया

दर-ब-दर फिर के दिला घर की हमें क़दर हुई
राह-ए-ग़ुर्बत में जो भूले तो वतन याद आया

आह क्यूँ खींच के आँखों में भर आए आँसू
क्या क़फ़स में तुझे ऐ मुर्ग़-ए-चमन याद आया

फिर अमानत मेरा दिल भूल गया ऐश ओ तरब
फिर मुझे रौज़ा-ए-सुलतान-ए-ज़मन याद आया
अमानत लखनवी
About the poet

अमानत लखनवी

View profile & all 26 Poems / Stories

More from अमानत लखनवी

  1. आग़ोश में जो जलवा-गर इक - अमानत लखनवी

    आग़ोश में जो जलवा-गर इक नाज़नीं हुआअंगुश्तरी बना मेरा तन वो नगीं हुआ

    12.4K reads
  2. बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद - अमानत लखनवी

    बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद हैं सबराहत-ए-जाँ कोई दिल-बर नहीं जल्लाद हैं सब

    12.4K reads
  3. भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे - अमानत लखनवी

    भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे कहते हैंमस्ती में नहीं ग़ाफ़िल हुश्यार इसे कहते हैं

    12.4K reads
  4. दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की - अमानत लखनवी

    दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की सूरतइस्तादा हैं हम बाग़ में शमशाद की सूरत

    12.4K reads
  5. गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार - अमानत लखनवी

    गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार सफ़ेदक्यूँ न हो ख़ौफ़-ए-अजल से ये सियह-कार सफ़ेद

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like