दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की - अमानत लखनवी

अमानत लखनवीअमानत लखनवी

3 min read · 12.4K reads

दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की सूरत
इस्तादा हैं हम बाग़ में शमशाद की सूरत

याद आती है बुलबुल पे जो बे-दाद की सूरत
रो देता हूँ मैं देख के सय्याद की सूरत

आज़ाद तेरे ऐ गुल-ए-तर बाग़-ए-जहाँ में
बे-जाह-ओ-हशम शाद हैं शमशाद की सूरत

जो गेसू-ए-जानाँ में फँसा फिर न छुटा वो
हैं क़ैद में फिर ख़ूब है मीआद की सूरत

खींचेंगे मेरे आईना रुख़सार की तस्वीर
देखे तो कोई मानी ओ बहज़ाद की सूरत

गाली के सिवा हाथ भी चलता है अब उन का
हर रोज़ नई होती है बे-दाद की सूरत

किस तरह अमानत न रहूँ ग़म से मैं दिल-गीर
आँखों में फिरा करती है उस्ताद की सूरत
अमानत लखनवी
About the poet

अमानत लखनवी

View profile & all 26 Poems / Stories

More from अमानत लखनवी

  1. आग़ोश में जो जलवा-गर इक - अमानत लखनवी

    आग़ोश में जो जलवा-गर इक नाज़नीं हुआअंगुश्तरी बना मेरा तन वो नगीं हुआ

    12.4K reads
  2. बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद - अमानत लखनवी

    बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद हैं सबराहत-ए-जाँ कोई दिल-बर नहीं जल्लाद हैं सब

    12.4K reads
  3. भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे - अमानत लखनवी

    भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे कहते हैंमस्ती में नहीं ग़ाफ़िल हुश्यार इसे कहते हैं

    12.4K reads
  4. गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार - अमानत लखनवी

    गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार सफ़ेदक्यूँ न हो ख़ौफ़-ए-अजल से ये सियह-कार सफ़ेद

    12.4K reads
  5. ख़ाना-ए-ज़ंजीर का पाबंद रहता हूँ - अमानत लखनवी

    ख़ाना-ए-ज़ंजीर का पाबंद रहता हूँ सदाघर अबस हो पूछते मुझ ख़ानमाँ-बर्बाद का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like