भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे - अमानत लखनवी

अमानत लखनवीअमानत लखनवी

4 min read · 12.4K reads

भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे कहते हैं
मस्ती में नहीं ग़ाफ़िल हुश्यार इसे कहते हैं

गेसू इसे कहते हैं रुख़सार इसे कहते हैं
सुम्बुल इसे कहते हैं गुल-ज़ार इसे कहते हैं

इक रिश्ता-ए-उल्फ़त में गर्दन है हज़ारों की
तस्बीह इसे कहते हैं ज़ुन्नार इसे कहते हैं

महशर का किया वादा याँ शक्ल न दिखलाई
इक़रार इसे कहते हैं इंकार इसे कहते हैं

टकराता हूँ सर अपना क्या क्या दर-ए-जानाँ से
जुम्बिश भी नहीं करती दीवार इसे कहते हैं

दिल ने शब-ए-फ़ुर्क़त में क्या साथ दिया मेरा
मोनिस इसे कहते हैं ग़म-ख़्वार इसे कहते हैं

ख़ामोश अमानत है कुछ उफ़ भी नहीं करता
क्या क्या नहीं ऐ प्यारे अग़्यार इसे कहते हैं
अमानत लखनवी
About the poet

अमानत लखनवी

View profile & all 26 Poems / Stories

More from अमानत लखनवी

  1. आग़ोश में जो जलवा-गर इक - अमानत लखनवी

    आग़ोश में जो जलवा-गर इक नाज़नीं हुआअंगुश्तरी बना मेरा तन वो नगीं हुआ

    12.4K reads
  2. बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद - अमानत लखनवी

    बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद हैं सबराहत-ए-जाँ कोई दिल-बर नहीं जल्लाद हैं सब

    12.4K reads
  3. दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की - अमानत लखनवी

    दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की सूरतइस्तादा हैं हम बाग़ में शमशाद की सूरत

    12.4K reads
  4. गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार - अमानत लखनवी

    गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार सफ़ेदक्यूँ न हो ख़ौफ़-ए-अजल से ये सियह-कार सफ़ेद

    12.4K reads
  5. ख़ाना-ए-ज़ंजीर का पाबंद रहता हूँ - अमानत लखनवी

    ख़ाना-ए-ज़ंजीर का पाबंद रहता हूँ सदाघर अबस हो पूछते मुझ ख़ानमाँ-बर्बाद का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like