मैं एक बार अपने एक पुराने दोस्त से मिला
थोड़ी बातचीत के बाद जाते हुए उसने कहा :
यार! तुम बिल्कुल बदल गए हो
यह सुनकर मैं मन में ख़ुश हुआ कि मैं कामयाब रहा
मैं एक बार अपने एक और पुराने दोस्त से मिला
थोड़ी बातचीत के बाद जाते हुए उसने कहा :
यार! तुम तो बिल्कुल नहीं बदले
यह सुनकर भी मैं ख़ुश हुआ कि इस बार भी मैं कामयाब रहा
दोनों बार ख़ुशी एक ही थी, लेकिन दोस्त बदल गए थे








