पता चला है
दीये लाने की क़वायद में
श्रीराम कंहार ने अब दीये बनाना बंद कर दिया है
सुरेंदर चपरासी के घर भी दीवाली आएगी
और सवेरे से चार बार रिरिया चुका है पैसे को
पैसे मिलें तो उसके घर कुछ सामान आ जाए
पाँचवीं बार रिरियाने के लिए फिर काम में लगा है
अख़बार में ख़बर है सीमा पर जवानों की मौत की
त्यौहारी माहौल ख़राब होने का
एक भद्दा-सा अभिनय
बाहर के सामान उपयोग में नहीं लाएँगे
दीये जलाएँगे
और ग़रीबी दूर करेंगे इस तरह
सुन रहे हैं ताकते हुए
कंहार, चपरासी…








