ये सोचा नहीं मैं तो ख़ुद मसअला हूँ - आलोक यादव

आलोक यादवआलोक यादव30 Sept 1967

3 min read · 12.4K reads

ये सोचा नहीं मैं तो ख़ुद मसअला हूँ
ज़माने की उलझन मिटाने चला हूँ

पराया सा लगता है तू साथ रहकर
तो इस साथ से मैं अकेला भला हूँ

रखें याद ये चाँदनी के पुजारी
अमावस में मैं ही दिये सा जला हूँ

ये आँसू, ये क्रंदन, ये बेचैनियाँ सब
तुम्हीं ने दिए थे, तुम्हें दे चला हूँ

जो सिमटूँ तो बन जाऊँ दिल का सुकूँ मैं
जो बिखरूँ तो तूफ़ान हूँ, ज़लज़ला हूँ

कहीं हूँ सहारा मैं टूटे दिलों का
कहीं मैं ही बलहीन का हौसला हूँ

हूँ आलोक सच्चा खरा आदमी मैं
इसी वास्ते साहिबों को खला हूँ
आलोक यादव
About the poet

आलोक यादव

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like