उसे जबसे पाया है, खोने का डर है - आलोक यादव

आलोक यादवआलोक यादव30 Sept 1967

2 min read · 12.4K reads

उसे जबसे पाया है, खोने का डर है
बड़ी ही कठिन प्यार की रहगुज़र है

गई व्यर्थ उसको हँसाने की कोशिश
ख़ुदा जाने क्यों वो उदास इस क़दर है

फ़ना जिसपे दिल हो, नहीं कोई ऐसा
सही लाख तुझसे, कहाँ तू मगर है

अजब मोड़ हैरत भरा आ गया ये
उधर है ख़ुदा, इस तरफ़ हमसफ़र है

कहे हैं मुझे लोग अब जाने क्या-क्या
ये यारों की सुहबत का आलोक असर है
आलोक यादव
About the poet

आलोक यादव

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like