बाज़ ख़त पुरअसर[1] भी होते हैं
नामाबर[2] चारागर[3] भी होते हैं
हुस्न की दिलकशी पे नाज़ न कर
आईने बदनज़र[4] भी होते हैं
तुम हुए हमसफ़र तो ये जाना
रास्ते मुख़्तसर[5] भी होते हैं
जान देने में सर बुलंदी है
प्यार का मोल सर भी होते हैं
इक हमीं मुंतज़िर[6] नहीं आलोक
मुंतज़िर बाम-ओ-दर[7] भी होते हैं
नामाबर[2] चारागर[3] भी होते हैं
हुस्न की दिलकशी पे नाज़ न कर
आईने बदनज़र[4] भी होते हैं
तुम हुए हमसफ़र तो ये जाना
रास्ते मुख़्तसर[5] भी होते हैं
जान देने में सर बुलंदी है
प्यार का मोल सर भी होते हैं
इक हमीं मुंतज़िर[6] नहीं आलोक
मुंतज़िर बाम-ओ-दर[7] भी होते हैं








