वह जंगल में लकड़ी बटोरती है
वह नहीं डरती शेर की दहाड़ से
ख़ूँख़ार भेड़िया उसे रत्ती भर नहीं डराता
पर उसे डर लगता है
मेरे मुल्क के पुलिसिया तंत्र से
सरकारी आदमी और सरकार से
वह ख़ौफ़ज़दा है
इस ख़याल से
कि उसकी नदियाँ
उसके पहाड़
और वह ख़ुद
एक दिन मार दिए जाएँगे :
राष्ट्रहित में!








