सुनो दारोग़ा

आलोक आज़ादआलोक आज़ाद

1 min read · 12.4K reads

सुनो दारोग़ा,

मैं एक गुमशुदा की

रपट लिखाना चाहता हूँ

नाम?

लोकतंत्र

पूरा नाम?

रोटी, कपड़ा और मकान

रंग?

गहरा लाल ख़ून

पता?

हाकिम की रैली

कब से लापता है?

सन् सैंतालिस की रात से

किसी पर शक?

हाँ, अपहरण

किसने किया?

मेरे देश की संसद ने...

आलोक आज़ाद
About the poet

आलोक आज़ाद

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like