दीमक लग जाना चाहिए
हर उस किताब को
बारूद से उड़ा दी जानी चाहिए
थोपी हुई ममता का
हवाला देती वे सारी पंक्तियाँ
जो कहती हैं
माँ अपने बच्चों
और परिवार से इतना प्यार करती है
कि सब भूल जाती है...
जहाँ इन प्यारी औरतों को
उम्र भर के लिए ख़रीद लाती है
काम पर ये दुनिया
महज़ दो वक़्त की रोटी
गजरे और रेशम की साड़ी के बदले...








