डियर ‘हुसैन’ ने बनाई
‘गजगामिनी’ तो
नायिका पटाई ‘माधुरी’-सी
मेरे राम जी
नब्बेसाला मजनू ने, हुस्न
की पिचों पे, देखो
इश्क़ में बनाई सेंचुरी-सी
मेरे राम जी
सठिया गया हूँ मैं भी, आज
मेरे मनवा में
बजने लगी हैं बाँसुरी सी
मेरे राम जी
छप्पनवें साल ने छुआ क्या
मेरी बुढ़िया को
लगती है छप्पन छुरी-सी
मेरे राम जी।








