हे दयालु नेता - अल्हड़ बीकानेरी

अल्हड़ बीकानेरीअल्हड़ बीकानेरी17 Sept 1937 – 17 Sept 2009

6 min read · 12.4K reads

तुम्हीं हो भाषण, तुम्हीं हो ताली
दया करो हे दयालु नेता
तुम्हीं हो बैंगन, तुम्हीं हो थाली
दया करो हे दयालु नेता

तुम्हीं पुलिस हो, तुम्हीं हो डाकू
तुम्हीं हो ख़ंजर, तुम्हीं हो चाकू
तुम्हीं हो गोली, तुम्हीं दुनाली
दया करो हे दयालु नेता

तुम्हीं हो इंजन, तुम्हीं हो गाड़ी
तुम्हीं अगाड़ी, तुम्हीं पिछाड़ी
तुम्हीं हो ‘बोगी’ की ‘बर्थ’ खाली
दया करो हे दयालु नेता

तुम्हीं हो चम्मच, तुम्हीं हो चीनी
तुम्हीं ने होठों से चाय छीनी
पिला दो हमको ज़हर की प्याली
दया करो हे दयालु नेता

तुम्हीं ललितपुर, तुम्हीं हो झाँसी
तुम्हीं हो पलवल, तुम्हीं हो हाँसी
तुम्हीं हो कुल्लू, तुम्हीं मनाली
दया करो हे दयालु नेता

तुम्हीं बाढ़ हो, तुम्हीं हो सूखा
तुम्हीं हो हलधर, तुम्हीं बिजूका
तुम्हीं हो ट्रैक्टर, तुम्हीं हो ट्राली
दया करो हे दयालु नेता

तुम्हीं दलबदलुओं के हो बप्पा
तुम्हीं भजन हो तुम्हीं हो टप्पा
सकल भजन-मण्डली बुला ली
दया करो हे दयालु नेता

पिटे तो तुम हो, उदास हम हैं
तुम्हारी दाढ़ी के दास हम हैं
कभी रखा ली, कभी मुंड़ा ली
दया करो हे दयालु नेता
अल्हड़ बीकानेरी
About the poet

अल्हड़ बीकानेरी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अल्हड़ बीकानेरी

  1. कुत्ते तभी भौंकते हैं - अल्हड़ बीकानेरी

    रामू जेठ बहू से बोले, मत हो बेटी बोरकुत्ते तभी भौंकते हैं जब दिखें गली में चोर

    12.4K reads
  2. दाता एक राम - अल्हड़ बीकानेरी

    रामू जेठ बहू से बोले, मत हो बेटी बोरकुत्ते तभी भौंकते हैं जब दिखें गली में चोर

    12.4K reads
  3. मुझको सरकार बनाने दो - अल्हड़ बीकानेरी

    जो बुढ्ढे खूसट नेता हैं, उनको खड्डे में जाने दो।बस एक बार, बस एक बार मुझको सरकार बनाने दो।

    12.4K reads
  4. शारदा स्तुति - अल्हड़ बीकानेरी

    वर दे, वर दे, मातु शारदेकवि-सम्मेलन धुऑंधार दे

    12.4K reads
  5. पल में काँटा बदल गया - अल्हड़ बीकानेरी

    कूड़ा करकट रहा सटकता, चुगे न मोती हंसा नेकरी जतन से जर्जर तन की लीपापोती हंसा ने

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like