शारदा स्तुति - अल्हड़ बीकानेरी

अल्हड़ बीकानेरीअल्हड़ बीकानेरी17 Sept 1937 – 17 Sept 2009

5 min read · 12.4K reads

वर दे, वर दे, मातु शारदे
कवि-सम्मेलन धुऑंधार दे

‘रस’ की बात लगे जब नीकी
घर में जमे दोस्त नज़दीकी
कैसे चाय पिलाएँ फीकी
चीनी की बोरियाँ चार दे

‘छन्द’ पिट गया रबड़छन्द से
मूर्ख भिड़ गया अक्लमंद से
एक बूंद घी की सुगंध से
स्मरण शक्ति मेरी निखार दे

‘अलंकार’ पर चढ़ा मुलम्मा
आया कैसा वक्त निकम्मा
रूठ गई राजू की अम्मा
उसका तू पारा उतार दे

नए ‘रूपकों’ पर क्या झूमें
लिए कनस्तर कब तक घूमें
लगने को राशन की ‘क्यू’ में
लल्ली-लल्लों की क़तार दे

थोथे ‘बिम्ब’ बजें नूपुर-से
आह क्यों नहीं उपजे उर से
तनख़ा मिली, उड़ गई फुर-से
दस का इक पत्ता उधार दे

टंगी खूटियों पर ‘उपमाएँ’
लिखें, चुटकुलों पर कविताएँ
पैने व्यंग्यकार पिट जाएँ
पढ़ कर ऐसा मंत्र मार दे

हँसें कहाँ तक ही-ही-हू-हा
‘मिल्क-बूथ’ ने हमको दूहा
सीलबन्द बोतल में चूहा
ऐसा टॉनिक बार-बार दे
अल्हड़ बीकानेरी
About the poet

अल्हड़ बीकानेरी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अल्हड़ बीकानेरी

  1. कुत्ते तभी भौंकते हैं - अल्हड़ बीकानेरी

    रामू जेठ बहू से बोले, मत हो बेटी बोरकुत्ते तभी भौंकते हैं जब दिखें गली में चोर

    12.4K reads
  2. दाता एक राम - अल्हड़ बीकानेरी

    रामू जेठ बहू से बोले, मत हो बेटी बोरकुत्ते तभी भौंकते हैं जब दिखें गली में चोर

    12.4K reads
  3. मुझको सरकार बनाने दो - अल्हड़ बीकानेरी

    जो बुढ्ढे खूसट नेता हैं, उनको खड्डे में जाने दो।बस एक बार, बस एक बार मुझको सरकार बनाने दो।

    12.4K reads
  4. हे दयालु नेता - अल्हड़ बीकानेरी

    तुम्हीं हो भाषण, तुम्हीं हो तालीदया करो हे दयालु नेता

    12.4K reads
  5. पल में काँटा बदल गया - अल्हड़ बीकानेरी

    कूड़ा करकट रहा सटकता, चुगे न मोती हंसा नेकरी जतन से जर्जर तन की लीपापोती हंसा ने

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like