दास्तान-ए-शौक़ कितनी बार - सरूर

आले अहमद सरूरआले अहमद सरूर

4 min read · 12.4K reads

दास्तान-ए-शौक़ कितनी बार दोहराई गई
सुनने वालों में तवज्जोह की कमी पाई गई

फ़िक्र है सहमी हुई जज़्बा है मुरझाया हुआ
मौज की शोरिश गई दरिया की गहराई गई

हुस्न भी है मसलहत-बीं इश्क़ भी दुनिया-शनास
आप की शोहरत गई यारों की रुसवाई गई

हम तो कहते थे ज़माना ही नहीं जौहर-शनास
ग़ौर से देखा तो अपने में कमी पाई गई

ज़ख़्म मिलते हैं इलाज-ए-ज़ख़्म-ए-दिल मिलता नहीं
वज़ा-ए-क़ातिल रह गई रस्म-ए-मसीहाई गई

गर्द उड़ाई जो सियासत ने वो आख़िर धुल गई
अहल-ए-दिल की ख़ाक में भी ज़िंदगी पाई गई

मेरी मद्धम लय का जादू अब भी बाक़ी है सुरूर
फ़सल के नग़मे गए मौसम की शहनाई गई
आले अहमद सरूर
About the poet

आले अहमद सरूर

View profile & all 6 Poems / Stories

More from आले अहमद सरूर

  1. आज से पहले तेरे मस्तों की ये - सरूर

    आज से पहले तेरे मस्तों की ये ख़्वारी न थीमय बड़ी इफ़रात से थी फिर भी सर-शारी न थी

    12.4K reads
  2. जब्र-ए-हालात का तो नाम लिया - सरूर

    जब्र-ए-हालात का तो नाम लिया है तुम नेअपने सर भी कभी इल्ज़ाम लिया है तुम ने

    12.4K reads
  3. ख़ुदा-परस्त मिले और न बुत-परस्त - सरूर

    ख़ुदा-परस्त मिले और न बुत-परस्त मिलेमिले जो लोग वो अपने नशे में मस्त मिले

    12.4K reads
  4. सफ़र तवील सही हासिल-ए-सफ़र - सरूर

    सफ़र तवील सही हासिल-ए-सफ़र क्या थाहमारे पास ब-जुज़ दौलत-ए-नज़र क्या था

    12.4K reads
  5. वो जिएँ क्या जिन्हें जीने का हुनर - सरूर

    वो जिएँ क्या जिन्हें जीने का हुनर भी न मिलादश्त में ख़ाक उड़ाते रहे घर भी न मिला

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like