जब्र-ए-हालात का तो नाम लिया - सरूर

आले अहमद सरूरआले अहमद सरूर

3 min read · 12.4K reads

जब्र-ए-हालात का तो नाम लिया है तुम ने
अपने सर भी कभी इल्ज़ाम लिया है तुम ने

मय-कशी के भी कुछ आदाब बरतना सीखो
हाथ में अपने अगर जाम लिया है तुम ने

उम्र गुज़री है अँधेरे का है मातम करते
अपने शोले से भी कुछ काम लिया है तुम ने

हम फ़क़ीरों से सताइश की तमन्ना कैसी
शहर यारों से जो इनाम लिया है तुम ने

क़र्ज़ भी उन के मानी का अदा करना है
गरचे लफ़्ज़ों से बड़ा काम लिया है तुम ने

उन उसूलों के कभी ज़ख़्म भी खाए होते
जिन उसूलों का बहुत नाम लिया है तुम ने

लब पे आते हैं बहुत ज़ौक़-ए-सफ़र के नग़मे
और हर गाम पे आराम लिया है तुम ने.
आले अहमद सरूर
About the poet

आले अहमद सरूर

View profile & all 6 Poems / Stories

More from आले अहमद सरूर

  1. आज से पहले तेरे मस्तों की ये - सरूर

    आज से पहले तेरे मस्तों की ये ख़्वारी न थीमय बड़ी इफ़रात से थी फिर भी सर-शारी न थी

    12.4K reads
  2. दास्तान-ए-शौक़ कितनी बार - सरूर

    दास्तान-ए-शौक़ कितनी बार दोहराई गईसुनने वालों में तवज्जोह की कमी पाई गई

    12.4K reads
  3. ख़ुदा-परस्त मिले और न बुत-परस्त - सरूर

    ख़ुदा-परस्त मिले और न बुत-परस्त मिलेमिले जो लोग वो अपने नशे में मस्त मिले

    12.4K reads
  4. सफ़र तवील सही हासिल-ए-सफ़र - सरूर

    सफ़र तवील सही हासिल-ए-सफ़र क्या थाहमारे पास ब-जुज़ दौलत-ए-नज़र क्या था

    12.4K reads
  5. वो जिएँ क्या जिन्हें जीने का हुनर - सरूर

    वो जिएँ क्या जिन्हें जीने का हुनर भी न मिलादश्त में ख़ाक उड़ाते रहे घर भी न मिला

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like