सफ़र तवील सही हासिल-ए-सफ़र - सरूर

आले अहमद सरूरआले अहमद सरूर

3 min read · 12.4K reads

सफ़र तवील सही हासिल-ए-सफ़र क्या था
हमारे पास ब-जुज़ दौलत-ए-नज़र क्या था

लबों से यूँ तो बरसते थे प्यार के नग़मे
मगर निगाहों में यारों के नीश्तर क्या था

ये ज़ुल्मतों के परस्तार क्या ख़बर होते
मेरी नवा में ब-जुज़ मुज़्दा-ए-सहर क्या था

हर एक अब्र में है इक लकीर चाँदी की
वगरना अपनी दुआओं में भी असर क्या था

हज़ार ख़्वाब लुटे ख़्वाब देखना न गया
यही था अपना मुक़द्दर तो फिर मफ़र क्या था

ग़ुरूर अँधेरे का तोड़ा उसी से हार गया
नुमूद एक शरर की थी या बशर क्या था

कोई ख़लिश जो मुक़द्दर थी उम्र भर न गई
इलाज ऐसे मरीज़ों का चारा-गर क्या था.
आले अहमद सरूर
About the poet

आले अहमद सरूर

View profile & all 6 Poems / Stories

More from आले अहमद सरूर

  1. आज से पहले तेरे मस्तों की ये - सरूर

    आज से पहले तेरे मस्तों की ये ख़्वारी न थीमय बड़ी इफ़रात से थी फिर भी सर-शारी न थी

    12.4K reads
  2. दास्तान-ए-शौक़ कितनी बार - सरूर

    दास्तान-ए-शौक़ कितनी बार दोहराई गईसुनने वालों में तवज्जोह की कमी पाई गई

    12.4K reads
  3. जब्र-ए-हालात का तो नाम लिया - सरूर

    जब्र-ए-हालात का तो नाम लिया है तुम नेअपने सर भी कभी इल्ज़ाम लिया है तुम ने

    12.4K reads
  4. ख़ुदा-परस्त मिले और न बुत-परस्त - सरूर

    ख़ुदा-परस्त मिले और न बुत-परस्त मिलेमिले जो लोग वो अपने नशे में मस्त मिले

    12.4K reads
  5. वो जिएँ क्या जिन्हें जीने का हुनर - सरूर

    वो जिएँ क्या जिन्हें जीने का हुनर भी न मिलादश्त में ख़ाक उड़ाते रहे घर भी न मिला

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी