सवाल कैसे करूँ मैं इस से जवाब है जो मिरी दुआ का

अलमास शबीअलमास शबी

1 min read · 12.4K reads

सवाल कैसे करूँ मैं इस से जवाब है जो मिरी दुआ का

करेगा कैसे वो बेवफ़ाई मुझे यक़ीं है मिरी वफ़ा का

न इस से मिलने की है तमन्ना न उस को पाने की आरज़ू है

दिया मोहब्बत का जल रहा है जो जी में आए करे हवा का

जो बादलों पर मैं चल रही हूँ तो आसमानों को छू रही हूँ

कि साथ मेरे ही चल रहा है वो हाथ थामे हुए घटा का

मैं इस के शेरों में ढल रही हूँ वो मेरा लहजा बदल रहा है

मैं चुप रहूँ और कहूँ न कुछ भी यही तक़ाज़ा तो है हया का

भुलाने बैठी हूँ सारी दुनिया धड़क रहा है वो मेरे दिल में

जो दूरियाँ हैं समुंदरों की वो फ़ासला है बस इक सदा का

अलमास शबी
About the poet

अलमास शबी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like