तेरे पहलू में जी रही थी कभी

अलमास शबीअलमास शबी

1 min read · 12.4K reads

तेरे पहलू में जी रही थी कभी

ज़िंदगी मेरी ज़िंदगी थी कभी

बारिशों पर मिरी न जाओ तुम

आग अंदर कहीं लगी थी कभी

याद कर के मैं हँस रही हूँ आज

मैं भी तेरे लिए दुखी थी कभी

वो भी दिन थे कि मैं यही दुनिया

तेरी आँखों से देखती थी कभी

याद होगा अभी तलक तुझ को

मैं भी तेरी ही ज़िंदगी थी कभी

मुझ को क़ाइल न कर दलीलों से

मैं भी तक़दीर से लड़ी थी कभी

अब कभी मुड़ के देखती ही नहीं

दिल की दहलीज़ पे खड़ी थी कभी

अलमास शबी
About the poet

अलमास शबी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी