जब वो मुझ से कलाम करता है

अलमास शबीअलमास शबी

1 min read · 12.4K reads

जब वो मुझ से कलाम करता है

धड़कनों में क़याम करता है

लाख तुझ से है इख़्तिलाफ़ मगर

दिल तिरा एहतिराम करता है

दिन कहीं भी गुज़ार ले ये दिल

तेरे कूचे में शाम करता है

हाथ थामा न हाल ही पूछा

यूँ भी कोई सलाम करता है

वो फ़ुसूँ-कार इस क़दर है 'शबी

बैठे बैठे ग़ुलाम करता है

अलमास शबी
About the poet

अलमास शबी

View profile & all 15 Poems / Stories