थी तितलियों के तआक़ुब में ज़िंदगी मेरी - अख़्तर होश्यारपुरी

अख़्तर होश्यारपुरीअख़्तर होश्यारपुरी

5 min read · 12.4K reads

थी तितलियों के तआक़ुब में ज़िंदगी मेरी
वो शहर क्या हुआ जिस की थी हर गली मेरी

मैं अपनी ज़ात की तशरीह करता फिरता था
न जाने फिर कहाँ आवाज़ खो गई मेरी

ये सरगुज़िश्त-ए-ज़माना ये दास्तान-ए-हयात
अधूर बात में भी रह गई कमी मेरी

हवा-ए-कोह-ए-निदा इक ज़रा ठहर कि अभी
ज़माना ग़ौर से सुनता है अन-कही मेरी

मैं इतने ज़ोर से चीख़ा चटख़ गया है बदन
फिर इस के बाद किसी ने नहीं सुनी मेरी

ये दरमियाँ का ख़ला ही मिरा नहीं वर्ना
ये आसमान भी मेरा ज़मीन भी मेरी

किस ख़बर कि गुहर कैसे हाथ आते हैं
समुंदरों से भी गहरी है ख़ामशी मेरी

कोई तो आए मेरे पास दो घड़ी बैठे
कि करगई मुझे तन्हा ख़ुद-आगही मेरी

कभी कभी तो ज़माना रहा निगाहों में
कभी कभी नज़र आई न शक्ल भी मेरी

मुझे ख़बर है कहाँ हूँ मैं कौन हूँ ‘अख़्तर’
कि मेरे नाम से सूरत गिरी हुई मेरी
अख़्तर होश्यारपुरी
About the poet

अख़्तर होश्यारपुरी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from अख़्तर होश्यारपुरी

  1. आँधी में चराग़ जल रहे हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    आँधी में चराग़ जल रहे हैंक्या लोग हवा में पल रहे हैं

    12.4K reads
  2. हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैंमगर जब रास्तों में चाँद उभरा चल पड़े हैं

    12.4K reads
  3. जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुत - अख़्तर होश्यारपुरी

    जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुतवो मेरा चख भी न था फिर भी आश्ना था बहुत

    12.4K reads
  4. ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता है - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता हैरोज़ इक ताज़ा काँच का बर्तन हाथ से गिर कर टूटता है

    12.4K reads
  5. ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गया - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गयाख़्वाब जो देखा नहीं वो अभी अधूरा रह गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like