मंज़िलों के फ़ासले दीवार-ओ-दर में रह गए - अख़्तर होश्यारपुरी

अख़्तर होश्यारपुरीअख़्तर होश्यारपुरी

5 min read · 12.4K reads

मंज़िलों के फ़ासले दीवार-ओ-दर में रह गए
क्या सफ़र था मेरे सारे ख़्वाब घर में रह गए

अब कोई तस्वीर भी अपनी जगह क़ाएम नहीं
अब हवा के रंग ही मेरी नज़र में रह गए

जितने मंज़र थे मिरे हम-राह घर तक आए हैं
और पस-ए-मंज़र सवाद-ए-रह-गुज़र में रह गए

अपने क़दमों के निशाँ भी बंद कमरों में रहे
ताक़चो पर भी दिए ख़ाली नगर में रह गए

कर गई है नाम से ग़ाफ़िल हमें अपनी शनाख़्त
सिर्फ़ आवाज़ों के साए ही ख़बर में रह गए

ना-ख़ुदाओं ने पलट कर जाने क्यूँ देखा नहीं
कश्तियों के तो कई तख़्ते भँवर में रह गए

कैसी कैसी आहटें अल्फ़ाज़ का पैकर बनीं
कैसे कैसे अक्स मेरी चश्म-ए-तर में रह गए

हाथ की सारी लकीरें पाँव के तलवों में थीं
और मेरे हम-सफ़र गर्द-ए-सफ़र में रह गए

क्यू हुजूम-ए-रंग ‘अख़्तर’ क्या फ़रोग-ए-बू-ए-गुल
मौसमों के ज़ाइक़े बूढ़े शजर में रह गए
अख़्तर होश्यारपुरी
About the poet

अख़्तर होश्यारपुरी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from अख़्तर होश्यारपुरी

  1. आँधी में चराग़ जल रहे हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    आँधी में चराग़ जल रहे हैंक्या लोग हवा में पल रहे हैं

    12.4K reads
  2. हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैंमगर जब रास्तों में चाँद उभरा चल पड़े हैं

    12.4K reads
  3. जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुत - अख़्तर होश्यारपुरी

    जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुतवो मेरा चख भी न था फिर भी आश्ना था बहुत

    12.4K reads
  4. ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता है - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता हैरोज़ इक ताज़ा काँच का बर्तन हाथ से गिर कर टूटता है

    12.4K reads
  5. ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गया - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गयाख़्वाब जो देखा नहीं वो अभी अधूरा रह गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like