क्या पूछते हो मुझ से कि मैं किस नगर का था - अख़्तर होश्यारपुरी

अख़्तर होश्यारपुरीअख़्तर होश्यारपुरी

5 min read · 12.4K reads

क्या पूछते हो मुझ से कि मैं किस नगर का था
जलता हुआ चराग़ मिरी रह-गुज़र का था

हम जब सफ़र पे निकले थे तारों की छाँव थी
फिर अपे हम-रिकाब उजाला सहर का था

साहिल की गीली रेत ने बख़्शा था पैरहन
जैसे समुंदरों का सफ़र चश्म-ए-तर का था

चेहरे पे उड़ती गर्द थी बालों में राख थी
शायद वो हम-सफ़र मिरे उजड़े नगर का था

क्या चीख़ती हवाओं से अहवाल पूछता
साया ही यादगार मिरे हम-सफ़र का था

यकसानियत थी कितनी हमारे वजूद में
अपना जो हाल था वही आलम भँवर का था

वौ कौन था जो ले के मुझे घर से चल पड़ा
सूरत ख़िजर की थी न वो चेहरा खिज़र का था

दहलीज़ पार कर न सके और लौट आए
शायद मुसाफ़िरों को ख़तर बाम-ओ-दर का था

कच्चे मकाने जितने थे बारिश में बह गए
वर्ना जो मेरा दुख था वो दुख उम्र भर का था

मैं इस गली में कैसे गुज़रता झुका के सर
आख़िर को ये मुआमला भी संग-ओ-सर का था

लोगों ने ख़ुद ही काट दिए रास्तों का पेड़
‘अख़्तर’ बदलती रूत में ये हासिल नज़र का था
अख़्तर होश्यारपुरी
About the poet

अख़्तर होश्यारपुरी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from अख़्तर होश्यारपुरी

  1. आँधी में चराग़ जल रहे हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    आँधी में चराग़ जल रहे हैंक्या लोग हवा में पल रहे हैं

    12.4K reads
  2. हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैं - अख़्तर होश्यारपुरी

    हम अक्सर तीरगी में अपने पीछे छुप गए हैंमगर जब रास्तों में चाँद उभरा चल पड़े हैं

    12.4K reads
  3. जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुत - अख़्तर होश्यारपुरी

    जो मुझ को देख के कल रात रो पड़ा था बहुतवो मेरा चख भी न था फिर भी आश्ना था बहुत

    12.4K reads
  4. ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता है - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाब-महल में कौन सर-ए-शाम आ कर पत्थर मारता हैरोज़ इक ताज़ा काँच का बर्तन हाथ से गिर कर टूटता है

    12.4K reads
  5. ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गया - अख़्तर होश्यारपुरी

    ख़्वाहिशें इतनी बढ़ीं इंसान आधा रह गयाख़्वाब जो देखा नहीं वो अभी अधूरा रह गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी