स्त्री-विषयक कविताओं से ऊबकर

अखिलेश सिंहअखिलेश सिंह

1 min read · 12.4K reads

 

एक 

एक स्त्री का प्यार
आपको तमीज़दार बनाता है—
अगर निबाहने की सलाहियत हो

आप जब भी बाहर निकलते हैं 
आपकी किरच टाइट मिलती है 

इसलिए इस्तरी से प्रेम करिए 
और बहुत देर तक 
प्लग लगाकर न छोड़िए।

दो

एक स्त्री का प्यार 
उजड़े हुए उनींदे बिस्तर-सा है 
वहाँ आओ बहुत मद्धम 
अर्द्धरात्रि में यमन की तरह 
ग़लत राग का छिड़ जाना 
आस्वाद को बिगाड़ देता है। 

तीन 

एक स्त्री का प्यार
चकले पर घूमती रोटी-सा है
उसकी सुंदरता को पाना है तो
बेलन हल्के हाथ पकड़ो
अतिरिक्त पौरुष दिखाने से 
विकृतियाँ ही हाथ लगती हैं। 

चार

एक स्त्री का प्यार 
तपते हुए जेठ-सा है 
जिसके पास आर्द्रा नक्षत्र की 
पहली बरसात की तरह जाओ 
जिससे उठती महक ही 
उसे पाने की पहचान बने। 

पाँच

एक स्त्री का प्यार 
सुबह-सुबह डाल से चुआ महुआ है 
जिसे बहुत सँभालकर उठाना है
बेसबरों को जो कभी साबुत नहीं मिलता।

अखिलेश सिंह
About the poet

अखिलेश सिंह

नई पीढ़ी से संबद्ध कवि-लेखक।

View profile & all 32 Poems / Stories

More from अखिलेश सिंह

  1. प्रेमिकाएँ

    प्रेमिकाएँ तकलीफ़देह थीं। जब-जब उन्हें मजबूरन छोड़कर जाना पड़ा, तब-तब वे सिर्फ़ मजबूर लगीं। जब-जब उन्होंने आँखों के सामने ही दूसरा पुरुष चुन लिया, तब-तब वे सिर्फ़ नीच लगीं। और जब-जब हमेशा के लिए साथ रह गईं तो सिर्फ़ प्रेमिका नहीं रह गईं। पीड़ा और रिक्तता हर हाल में मिली। इस ‘सिर्फ़’ सोच के चलते किसी प्रेमिका को मज़बूत मानकर मुनादी पीटना क़ायदे से मुश्किल है।लड़कियाँ जो दोस्त थीं, उनसे कभी कुछ मिलता नहीं था। वे लंबी ताक के बावजूद तैयार नहीं मिलीं। जो तैयार हो भी गईं; वे भी आँसू, बेचारगी और पलायन के दुविधा-लेप से लेपित थीं। कुछ तो आगे दोस्ती ही नहीं रख पाईं।

    12.4K reads
  2. एक दिन

    एक दिन कुछ नहीं रहेगायह जीवन, ये लोग-बाग़

    12.4K reads
  3. मुझे कुछ सीधा-सरल चाहिए

    मुझे मुस्कुराहटों, आयोजनों और स्वार्थों के बग़लगीर सुशब्दों की अभिव्यंजना से दूर करोमुझे इन आइरनिकताओं से बचाओ

    12.4K reads
  4. मेरे अभाव में

    मेरे अभाव मेंगुंजाइशों के कारोबार होते रहे

    12.4K reads
  5. आषाढ़

    बहुत दिन नहीं बीता पिछले आषाढ़ कोऔर आषाढ़ फिर से आ गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like