एक दिन

अखिलेश सिंहअखिलेश सिंह

1 min read · 12.4K reads

एक दिन कुछ नहीं रहेगा

यह जीवन, ये लोग-बाग़

और यह कम-बख़्त शिकायतें भी

ये सब अपनी पूरी वस्तुनिष्ठता में विलुप्त होगीं, एक दिन

और वह एक दिन, हर दिन बीतता है

हर दिन सूरज डूब जाता है

हर दिन चिड़ियाँ सो जाती हैं

थक जाती हैं हर दिन मांसपेशियाँ-कारकुशीलव

प्यार करता है, अपने अभावों के बिछावन पर एक मजूर-युगल हर दिन

झिलमिल करते ये जाल जीवन के एक दिन ज़रूर पुराने पड़ेंगे

गीत नए गाए जाएँगे एक दिन

एक दिन जीवन की बाँसुरी कोई चुरा ले जाएगा

बाँसुरी की चोरी भी तो सुर के लिए ही होगी

किसी सुर से किसी और सुर तक जीवन बजता रहेगा हर दिन

इसी तरह सुर बदलते रहेंगे, छूटते रहेंगे मिल-मिल छूट जाने वाले स्वर

जो पकड़ न आया वह जीवन है

आईना जिसकी थाह न ले पाया वह जीवन का शेष है

जीवन के बारीक रेशों में मधुमक्खियाँ बुनती रहेंगी

सरसो गेहूँ और सरकंडे के फूलों की रस-डोर

फिर भी एक दिन कुछ नहीं रहेगा

शब्द नहीं रहेंगे

छल नहीं रहेगा

जुटता विलुपता प्रतीत नहीं रहेगा।

अखिलेश सिंह
About the poet

अखिलेश सिंह

नई पीढ़ी से संबद्ध कवि-लेखक।

View profile & all 32 Poems / Stories

More from अखिलेश सिंह

  1. प्रेमिकाएँ

    प्रेमिकाएँ तकलीफ़देह थीं। जब-जब उन्हें मजबूरन छोड़कर जाना पड़ा, तब-तब वे सिर्फ़ मजबूर लगीं। जब-जब उन्होंने आँखों के सामने ही दूसरा पुरुष चुन लिया, तब-तब वे सिर्फ़ नीच लगीं। और जब-जब हमेशा के लिए साथ रह गईं तो सिर्फ़ प्रेमिका नहीं रह गईं। पीड़ा और रिक्तता हर हाल में मिली। इस ‘सिर्फ़’ सोच के चलते किसी प्रेमिका को मज़बूत मानकर मुनादी पीटना क़ायदे से मुश्किल है।लड़कियाँ जो दोस्त थीं, उनसे कभी कुछ मिलता नहीं था। वे लंबी ताक के बावजूद तैयार नहीं मिलीं। जो तैयार हो भी गईं; वे भी आँसू, बेचारगी और पलायन के दुविधा-लेप से लेपित थीं। कुछ तो आगे दोस्ती ही नहीं रख पाईं।

    12.4K reads
  2. स्त्री-विषयक कविताओं से ऊबकर

    एकएक स्त्री का प्यार

    12.4K reads
  3. मुझे कुछ सीधा-सरल चाहिए

    मुझे मुस्कुराहटों, आयोजनों और स्वार्थों के बग़लगीर सुशब्दों की अभिव्यंजना से दूर करोमुझे इन आइरनिकताओं से बचाओ

    12.4K reads
  4. मेरे अभाव में

    मेरे अभाव मेंगुंजाइशों के कारोबार होते रहे

    12.4K reads
  5. आषाढ़

    बहुत दिन नहीं बीता पिछले आषाढ़ कोऔर आषाढ़ फिर से आ गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like