कौए कभी इतने निर्भीक नहीं थे
रास्ते कभी इतने अच्छे रिपोर्टर नहीं थे
नागरिक कभी इतने एकमुखी नहीं थे
विवाद कभी इतने विवादपरस्त नहीं थे
आँकड़े कभी इतने उंगलबाज़ नहीं थे
कनॉट प्लेस कभी इतना गोल नहीं था
दिल्ली में श्मशान-सी शांति कभी नहीं थी।
कौए कभी इतने निर्भीक नहीं थे
रास्ते कभी इतने अच्छे रिपोर्टर नहीं थे
नागरिक कभी इतने एकमुखी नहीं थे
विवाद कभी इतने विवादपरस्त नहीं थे
आँकड़े कभी इतने उंगलबाज़ नहीं थे
कनॉट प्लेस कभी इतना गोल नहीं था
दिल्ली में श्मशान-सी शांति कभी नहीं थी।

प्रेमिकाएँ तकलीफ़देह थीं। जब-जब उन्हें मजबूरन छोड़कर जाना पड़ा, तब-तब वे सिर्फ़ मजबूर लगीं। जब-जब उन्होंने आँखों के सामने ही दूसरा पुरुष चुन लिया, तब-तब वे सिर्फ़ नीच लगीं। और जब-जब हमेशा के लिए साथ रह गईं तो सिर्फ़ प्रेमिका नहीं रह गईं। पीड़ा और रिक्तता हर हाल में मिली। इस ‘सिर्फ़’ सोच के चलते किसी प्रेमिका को मज़बूत मानकर मुनादी पीटना क़ायदे से मुश्किल है।लड़कियाँ जो दोस्त थीं, उनसे कभी कुछ मिलता नहीं था। वे लंबी ताक के बावजूद तैयार नहीं मिलीं। जो तैयार हो भी गईं; वे भी आँसू, बेचारगी और पलायन के दुविधा-लेप से लेपित थीं। कुछ तो आगे दोस्ती ही नहीं रख पाईं।
एक दिन कुछ नहीं रहेगायह जीवन, ये लोग-बाग़
एकएक स्त्री का प्यार
मुझे मुस्कुराहटों, आयोजनों और स्वार्थों के बग़लगीर सुशब्दों की अभिव्यंजना से दूर करोमुझे इन आइरनिकताओं से बचाओ
मेरे अभाव मेंगुंजाइशों के कारोबार होते रहे