गीत लिखना

अखिलेश सिंहअखिलेश सिंह

1 min read · 12.4K reads

रात को आसमान साफ़ था

और चाँद बिल्कुल आधा-भरा हुआ था

बादल के लच्छी टुकड़े उसकी उँगलियाँ चूम रहे थे

और मैंने कोई गीत नहीं लिखा

सुबह पैरों में घास चिपक रही थी

और लालिमा को धो रही थी ओस

चाय से भाप उठ रही थी

कई मंज़िलों तक चढ़ रहे थे अख़बार फ़र्र-फ़र्र

भभरती आँखे थीं जगह-जगह

और मैंने कोई गीत नहीं लिखे

अनार के ठेलों पर मक्खियाँ आना शुरू हो गई हैं

और सरकारी ऑफ़िसों में 'साहेब-गण'

फ़ोटोकॉपी की दुकानें दस बजे तक खुल जाती हैं

राम-जोहार करते हुए डुप्लीकेसी पहनकर निकलता है आदमी

कूड़ेदान के दोनों में कुत्तों ने मुँह डाल दिया है

और मैंने कोई गीत नहीं ही लिखा

बदन की ख़रोंचों का रंग साँवर हो गया है

बासी-बासी चुमकारें भी अब बासी नहीं रह गई हैं

बर्फ़ से छिटकाया जा रहा है चेहरे पर जमा ख़ून

एक दूसरे को फिर से खा जाने के वायदे के साथ

अभी होगी विदा

और फिर भी मैंने कोई गीत नहीं लिखा।

अखिलेश सिंह
About the poet

अखिलेश सिंह

नई पीढ़ी से संबद्ध कवि-लेखक।

View profile & all 32 Poems / Stories

More from अखिलेश सिंह

  1. प्रेमिकाएँ

    प्रेमिकाएँ तकलीफ़देह थीं। जब-जब उन्हें मजबूरन छोड़कर जाना पड़ा, तब-तब वे सिर्फ़ मजबूर लगीं। जब-जब उन्होंने आँखों के सामने ही दूसरा पुरुष चुन लिया, तब-तब वे सिर्फ़ नीच लगीं। और जब-जब हमेशा के लिए साथ रह गईं तो सिर्फ़ प्रेमिका नहीं रह गईं। पीड़ा और रिक्तता हर हाल में मिली। इस ‘सिर्फ़’ सोच के चलते किसी प्रेमिका को मज़बूत मानकर मुनादी पीटना क़ायदे से मुश्किल है।लड़कियाँ जो दोस्त थीं, उनसे कभी कुछ मिलता नहीं था। वे लंबी ताक के बावजूद तैयार नहीं मिलीं। जो तैयार हो भी गईं; वे भी आँसू, बेचारगी और पलायन के दुविधा-लेप से लेपित थीं। कुछ तो आगे दोस्ती ही नहीं रख पाईं।

    12.4K reads
  2. एक दिन

    एक दिन कुछ नहीं रहेगायह जीवन, ये लोग-बाग़

    12.4K reads
  3. स्त्री-विषयक कविताओं से ऊबकर

    एकएक स्त्री का प्यार

    12.4K reads
  4. मुझे कुछ सीधा-सरल चाहिए

    मुझे मुस्कुराहटों, आयोजनों और स्वार्थों के बग़लगीर सुशब्दों की अभिव्यंजना से दूर करोमुझे इन आइरनिकताओं से बचाओ

    12.4K reads
  5. मेरे अभाव में

    मेरे अभाव मेंगुंजाइशों के कारोबार होते रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like