शब्दवेधी बाण

अजीत रायज़ादाअजीत रायज़ादा17 Aug 1947

1 min read · 12.4K reads

मैंने जब भी

कुछ कहने के लिए

मुँह खोलना चाहा अपना

तुमने छोड़ दिया एक शब्दवेधी बाण

जो मेरे कंठ को चीरता हुआ

निकल गया आर-आर

शब्द

छटपटाकर मर गया

कामातुर क्रौंच पक्षी की तरह

परंतु दूसरा शब्द

वहीं करता रहा क्रंदन

क्रौंची की कातर ध्वनि-सा

शब्द वास्तव में कभी मरता नहीं

वह तो होता है कालजयी

गूँजता रहता है

ब्रह्मांड में अनंत काल तक

और तुम

शब्द-सृष्टा वाल्मीकि के

शाप से ग्रसित

गूँगे से होकर

घूम रहे हो

जंगल-जंगल

शब्दों की खोज में

आज तक!

अजीत रायज़ादा
About the poet

अजीत रायज़ादा

सुपरिचित कवि-लेखक और प्रशासनिक अधिकारी। एक से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। 'हाशिए पर आदमी' उल्लेखनीय कविता-संग्रह। मूल नाम : अजीत रायज़ादा जन्म : 17/08/1947 | सीतापुर, उत्तर प्रदेश अजीत रायज़ादा का जन्म 17 सितंबर 1947 को उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुआ। उन्होंने स…

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like