ना-काम हैं असर से दुआएँ दुआ से हम - अहसन मारहरवी

Aahsan Marharviअहसन मारहरवी9 Nov 1876 – 30 Aug 1940

3 min read · 12.4K reads

ना-काम हैं असर से दुआएँ दुआ से हम
मजबूर हैं के लड़ नहीं सकते ख़ुदा से हम

होंगे न मुनहरिफ़ कभी अहद-ए-वफ़ा से हम
चाहेंगे हश्र में भी बुतों को ख़ुदा से हम

चाहोगे तुम न हम को न छूटोगे हम से तुम
मजबूर तुम जफ़ा से हुए हो वफ़ा से हम

आता नहीं नज़र कोई पहलू बचाव का
क्यूँकर बचाएँ दिल तेरे तीर-ए-अदा से हम

तुम से बिगाड़ इश्क़ में होना अजब नहीं
अंजाम जानते थे यही इब्तिदा से हम

इल्ज़ाम उन के इश्क़ का ‘अहसन’ ग़लत नहीं
नादिम तमाम उम्र रहे इस ख़ता से हम
Aahsan Marharvi
About the poet

Aahsan Marharvi अहसन मारहरवी

उपनाम :'अहसन' मूल नाम :सय्यद अली अहसन जन्म :09 Nov 1876 | एटा, उत्तर प्रदेश निधन :30 Aug 1940 Nickname: 'Ahsan' Original Name: Syed Ali Ahsan Born :09 Nov 1876 | Etah, Uttar Pradesh Died :30 Aug 1940

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Aahsan Marharvi

  1. ऐ दिल न सुन अफ़साना किसी शोख़ हसीं का - अहसन मारहरवी

    ऐ दिल न सुन अफ़साना किसी शोख़ हसीं काना-आक़ेबत-अँदेश रहेगा न कहीं का

    12.4K reads
  2. चाहिए इश्क़ में इस तरह फ़ना हो जाना - अहसन मारहरवी

    चाहिए इश्क़ में इस तरह फ़ना हो जानाजिस तरह आँख उठे महव-ए-अदा हो जाना

    12.4K reads
  3. जब तक अपने दिल में उन का ग़म रहा - अहसन मारहरवी

    जब तक अपने दिल में उन का ग़म रहाहसरतों का रात दिन मातम रहा

    12.4K reads
  4. मुतमइन अपने यक़ीन पर अगर इंसाँ हो जाए - अहसन मारहरवी

    मुतमइन अपने यक़ीन पर अगर इंसाँ हो जाएसौ हिजाबों में जो पिंहाँ है नुमायाँ हो जाए

    12.4K reads
  5. नज़्ज़ारा जो होता है लब-ए-बाम तुम्हारा - अहसन मारहरवी

    नज़्ज़ारा जो होता है लब-ए-बाम तुम्हारादुनिया में उछलता है बहुत नाम तुम्हारा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like