चाहिए इश्क़ में इस तरह फ़ना हो जाना - अहसन मारहरवी

Aahsan Marharviअहसन मारहरवी9 Nov 1876 – 30 Aug 1940

4 min read · 12.4K reads

चाहिए इश्क़ में इस तरह फ़ना हो जाना
जिस तरह आँख उठे महव-ए-अदा हो जाना

किसी माशूक़ का आशिक़ से ख़फ़ा हो जाना
रूह का जिस्म से गोया है जुदा हो जाना

मौत ही आप के बीमार की क़िस्मत में न थी
वरना कब ज़हर का मुमकिन था दवा हो जाना

अपने पहलू में तुझे देख के हैरत है मुझे
ख़र्क़-ए-आदत है तेरा वादा वफ़ा हो जाना

वक़त-ए-इश्क़ कहाँ जब ये तलव्वुन हो वहाँ
कभी राज़ी कभी आशिक़ से ख़फ़ा हो जाना

जब मुलाक़ात हुई तुम से तो तकरार हुई
ऐसे मिलने से तो बेहतर है जुदा हो जाना

छेड़ कुछ हो के न हो बात हुई हो के न हो
बैठे बैठे उन्हें आता है ख़फ़ा हो जाना

मुझ से फिर जाए जो दुनिया तो बला से फिर जाए
तू न ऐ आह ज़माने की हवा हो जाना

‘अहसन’ अच्छा है रहे माल-ए-अरब पेश-ए-अरब
दे के दिल तुम न गिरफ़्तार-ए-बला हो जाना.
Aahsan Marharvi
About the poet

Aahsan Marharvi अहसन मारहरवी

उपनाम :'अहसन' मूल नाम :सय्यद अली अहसन जन्म :09 Nov 1876 | एटा, उत्तर प्रदेश निधन :30 Aug 1940 Nickname: 'Ahsan' Original Name: Syed Ali Ahsan Born :09 Nov 1876 | Etah, Uttar Pradesh Died :30 Aug 1940

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Aahsan Marharvi

  1. ऐ दिल न सुन अफ़साना किसी शोख़ हसीं का - अहसन मारहरवी

    ऐ दिल न सुन अफ़साना किसी शोख़ हसीं काना-आक़ेबत-अँदेश रहेगा न कहीं का

    12.4K reads
  2. जब तक अपने दिल में उन का ग़म रहा - अहसन मारहरवी

    जब तक अपने दिल में उन का ग़म रहाहसरतों का रात दिन मातम रहा

    12.4K reads
  3. मुतमइन अपने यक़ीन पर अगर इंसाँ हो जाए - अहसन मारहरवी

    मुतमइन अपने यक़ीन पर अगर इंसाँ हो जाएसौ हिजाबों में जो पिंहाँ है नुमायाँ हो जाए

    12.4K reads
  4. ना-काम हैं असर से दुआएँ दुआ से हम - अहसन मारहरवी

    ना-काम हैं असर से दुआएँ दुआ से हममजबूर हैं के लड़ नहीं सकते ख़ुदा से हम

    12.4K reads
  5. नज़्ज़ारा जो होता है लब-ए-बाम तुम्हारा - अहसन मारहरवी

    नज़्ज़ारा जो होता है लब-ए-बाम तुम्हारादुनिया में उछलता है बहुत नाम तुम्हारा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश