मुतमइन अपने यक़ीन पर अगर इंसाँ हो जाए - अहसन मारहरवी

Aahsan Marharviअहसन मारहरवी9 Nov 1876 – 30 Aug 1940

5 min read · 12.4K reads

मुतमइन अपने यक़ीन पर अगर इंसाँ हो जाए
सौ हिजाबों में जो पिंहाँ है नुमायाँ हो जाए

इस तरह क़ुर्ब तेरा और भी आसाँ हो जाए
मेरा एक एक नफ़स काश रग-ए-जाँ हो जाए

वो कभी सहन-ए-चमन में जो ख़िरामाँ हो जाए
ग़ुँचा बालीदा हो इतना के गुलिस्ताँ हो जाए

इश्क़ का कोई नतीजा तो हो अच्छा के बुरा
ज़ीस्त मुश्किल है तो मरना मेरा आसाँ हो जाए

जान ले नाज़ अगर मर्तबा-ए-इज्ज़-ओ-नियाज़
हुस्न सौ जान से ख़ुद इश्क़ का ख़्वाहाँ हो जाए

मेरी ही दम से है आबाद जुनूँ-ख़ाना-ए-इश्क़
मैं न हूँ क़ैद तो बर्बादी-ए-ज़िंदाँ हो जाए

है तेरे हुस्न का नज़्ज़ारा वो हैरत-अफ़ज़ा
देख ले चश्म-ए-तसव्वुर भी तो हैराँ हो जाए

दीद हो बात न हो आँख मिले दिल न मिले
एक दिन कोई तो पूरा मेरा अरमाँ हो जाए

मैं अगर अश्क-ए-नदामत के जवाहिर भर लूँ
तोश-ए-हश्र मेरा गोशा-ए-दामाँ हो जाए

ले के दिल तर्क-ए-जफ़ा पर नहीं राज़ी तो मुझे
है ये मंज़ूर के वो जान का ख़्वाहाँ हो जाए

अपनी महफ़िल में बिठा लो न सुनो कुछ न कहो
कम से कम एक दिन ‘अहसन’ पे ये अहसाँ हो जाए.
Aahsan Marharvi
About the poet

Aahsan Marharvi अहसन मारहरवी

उपनाम :'अहसन' मूल नाम :सय्यद अली अहसन जन्म :09 Nov 1876 | एटा, उत्तर प्रदेश निधन :30 Aug 1940 Nickname: 'Ahsan' Original Name: Syed Ali Ahsan Born :09 Nov 1876 | Etah, Uttar Pradesh Died :30 Aug 1940

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Aahsan Marharvi

  1. ऐ दिल न सुन अफ़साना किसी शोख़ हसीं का - अहसन मारहरवी

    ऐ दिल न सुन अफ़साना किसी शोख़ हसीं काना-आक़ेबत-अँदेश रहेगा न कहीं का

    12.4K reads
  2. चाहिए इश्क़ में इस तरह फ़ना हो जाना - अहसन मारहरवी

    चाहिए इश्क़ में इस तरह फ़ना हो जानाजिस तरह आँख उठे महव-ए-अदा हो जाना

    12.4K reads
  3. जब तक अपने दिल में उन का ग़म रहा - अहसन मारहरवी

    जब तक अपने दिल में उन का ग़म रहाहसरतों का रात दिन मातम रहा

    12.4K reads
  4. ना-काम हैं असर से दुआएँ दुआ से हम - अहसन मारहरवी

    ना-काम हैं असर से दुआएँ दुआ से हममजबूर हैं के लड़ नहीं सकते ख़ुदा से हम

    12.4K reads
  5. नज़्ज़ारा जो होता है लब-ए-बाम तुम्हारा - अहसन मारहरवी

    नज़्ज़ारा जो होता है लब-ए-बाम तुम्हारादुनिया में उछलता है बहुत नाम तुम्हारा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश