चमक दमक पे न जाओ खरी नहीं कोई शय - अहमद मुश्ताक़

Ahmad Mushtakअहमद मुश्ताक़

3 min read · 12.4K reads

चमक दमक पे न जाओ खरी नहीं कोई शय
सिवाए शाख़-ए-तमन्ना हरी नहीं कोई शय

दिल-ए-गुदाज़ ओ लब-ए-ख़ुश्क ओ चश्म-ए-तर के बग़ैर
ये इल्म ओ फ़ज़्ल ये दानिश्वरी नहीं कोई शय

तो फिर ये कशमकश-ए-दिल कहाँ से आई है
जो दिल-गिरफ़्तगी ओ दिलबरी नहीं कोई शय

अजब हैं वो रुख़ ओ गेसू के सामने जिन के
ये सुब्ह ओ शाम की जादूगरी नहीं कोई शय

मलाल-ए-साया-ए-दीवार-ए-यार के आगे
शब-ए-तरब तेरी नीलम-परी नहीं कोई शय

जहान-ए-इश्क़ से हम सरसरी नहीं गुज़रे
ये वो जहाँ है जहाँ सरसरी नहीं कोई शय

तेरी नज़र की गुलाबी है शीशा-ए-दिल में
के हम ने और तो उस में भरी नहीं कोई शय
Ahmad Mushtak
About the poet

Ahmad Mushtak अहमद मुश्ताक़

Ahmad Mushtak

View profile & all 23 Poems / Stories

More from Ahmad Mushtak

  1. अब मंज़िल-ए-सदा से सफ़र कर - अहमद मुश्ताक़

    अब मंज़िल-ए-सदा से सफ़र कर रहे हैं हमयानी दिल-ए-सुकूत में घर कर रहे हैं हम

    12.4K reads
  2. अब वो गलियाँ वो मकाँ याद नहीं - अहमद मुश्ताक़

    अब वो गलियाँ वो मकाँ याद नहींकौन रहता था कहाँ याद नहीं

    12.4K reads
  3. चाँद इस घर के दरीचों के बराबर आया - अहमद मुश्ताक़

    चाँद इस घर के दरीचों के बराबर आयादिल-ए-मुश्ताक़ ठहर जा वही मंज़र आया

    12.4K reads
  4. छिन गई तेरी तमन्ना भी तमन्नाई से - अहमद मुश्ताक़

    छिन गई तेरी तमन्ना भी तमन्नाई सेदिल बहलते हैं कहीं हौसला-अफ़ज़ाई से

    12.4K reads
  5. दिल में वो शोर न आँखों में वो नम रहता है - अहमद मुश्ताक़

    दिल में वो शोर न आँखों में वो नम रहता हैअब तप-ए-हिज्र तवक़्क़ो से भी कम रहता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like