दिल में वो शोर न आँखों में वो नम रहता है - अहमद मुश्ताक़

Ahmad Mushtakअहमद मुश्ताक़

3 min read · 12.4K reads

दिल में वो शोर न आँखों में वो नम रहता है
अब तप-ए-हिज्र तवक़्क़ो से भी कम रहता है

कभी शोले से लपकते थे मेरे सीने में
अब किसी वक़्त धुआँ से कोई दम रहता है

क्या ख़ुदा जाने मेरे दिल को हुआ तेरे बाद
न ख़ुशी इस में ठहरती है न ग़म रहता है

रिश्ता-ए-तार-ए-तमन्ना नहीं टूटा अब तक
अब भी आँखों में तेरी ज़ुल्फ़ का ख़म रहता है

छोड़ जाती है हर इक रुत कोई ख़ुश-बू कोई रंग
न सितम रहता है बाक़ी न करम रहता है
Ahmad Mushtak
About the poet

Ahmad Mushtak अहमद मुश्ताक़

Ahmad Mushtak

View profile & all 23 Poems / Stories

More from Ahmad Mushtak

  1. अब मंज़िल-ए-सदा से सफ़र कर - अहमद मुश्ताक़

    अब मंज़िल-ए-सदा से सफ़र कर रहे हैं हमयानी दिल-ए-सुकूत में घर कर रहे हैं हम

    12.4K reads
  2. अब वो गलियाँ वो मकाँ याद नहीं - अहमद मुश्ताक़

    अब वो गलियाँ वो मकाँ याद नहींकौन रहता था कहाँ याद नहीं

    12.4K reads
  3. चाँद इस घर के दरीचों के बराबर आया - अहमद मुश्ताक़

    चाँद इस घर के दरीचों के बराबर आयादिल-ए-मुश्ताक़ ठहर जा वही मंज़र आया

    12.4K reads
  4. चमक दमक पे न जाओ खरी नहीं कोई शय - अहमद मुश्ताक़

    चमक दमक पे न जाओ खरी नहीं कोई शयसिवाए शाख़-ए-तमन्ना हरी नहीं कोई शय

    12.4K reads
  5. छिन गई तेरी तमन्ना भी तमन्नाई से - अहमद मुश्ताक़

    छिन गई तेरी तमन्ना भी तमन्नाई सेदिल बहलते हैं कहीं हौसला-अफ़ज़ाई से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like