छिन गई तेरी तमन्ना भी तमन्नाई से - अहमद मुश्ताक़

Ahmad Mushtakअहमद मुश्ताक़

3 min read · 12.4K reads

छिन गई तेरी तमन्ना भी तमन्नाई से
दिल बहलते हैं कहीं हौसला-अफ़ज़ाई से

कैसा रोशन था तेरा नींद में डूबा चेहरा
जैसे उभरा हो किसी ख़्वाब की गहराई से

वही आशुफ़्ता-मिज़ाजी वही ख़ुशिय़ाँ वही ग़म
इश्क़ का काम लिया हम ने शनासाई से

न कभी आँख भर आई न तेरा नाम लिया
बच के चलते रहे हर कूचा-ए-रुसवाई से

हिज्र के दम से सलामत है तेरे वस्ल की आस
तर-ओ-ताज़ा है ख़ुशी ग़म की तवानाई से

खिल के मुरझा भी गए फ़स्ल-ए-मुलाक़ात के फूल
हम ही फ़ारिग़ न हुए मौसम-ए-तंहाई से
Ahmad Mushtak
About the poet

Ahmad Mushtak अहमद मुश्ताक़

Ahmad Mushtak

View profile & all 23 Poems / Stories

More from Ahmad Mushtak

  1. अब मंज़िल-ए-सदा से सफ़र कर - अहमद मुश्ताक़

    अब मंज़िल-ए-सदा से सफ़र कर रहे हैं हमयानी दिल-ए-सुकूत में घर कर रहे हैं हम

    12.4K reads
  2. अब वो गलियाँ वो मकाँ याद नहीं - अहमद मुश्ताक़

    अब वो गलियाँ वो मकाँ याद नहींकौन रहता था कहाँ याद नहीं

    12.4K reads
  3. चाँद इस घर के दरीचों के बराबर आया - अहमद मुश्ताक़

    चाँद इस घर के दरीचों के बराबर आयादिल-ए-मुश्ताक़ ठहर जा वही मंज़र आया

    12.4K reads
  4. चमक दमक पे न जाओ खरी नहीं कोई शय - अहमद मुश्ताक़

    चमक दमक पे न जाओ खरी नहीं कोई शयसिवाए शाख़-ए-तमन्ना हरी नहीं कोई शय

    12.4K reads
  5. दिल में वो शोर न आँखों में वो नम रहता है - अहमद मुश्ताक़

    दिल में वो शोर न आँखों में वो नम रहता हैअब तप-ए-हिज्र तवक़्क़ो से भी कम रहता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like