मुझे ये चींटियाँ

आदित्य शुक्लआदित्य शुक्ल27 Sept 1991

1 min read · 12.4K reads

अँधेरे की कोई दीवार

चौकोर

चार तीखे कोनों वाली

और ये चींटियाँ

बारिश रिसती दीवारों पर।

ये चींटियाँ,

अँधेरा तोड़-तोड़ ले आती हैं

उनमें अपने घर बनाती हैं

गहरे, बहुत गहरे सुराख़ कर

दो दुनिया के रास्ते तय कर लेती हैं

ये चींटियाँ छोटी-छोटी।

मुझे ये

मेरे चारों तरफ़ घेर लेतीं

किसी रात के उजाले में

रखे होते जहाँ अँधेरे अनाज के टुकड़े,

मुझे ये चींटियाँ मरी हुई लाश समझकर

कभी-कभी मुझ पर उजाले उगल देतीं।

मुझे ये चींटियाँ

कभी-कभी

महीने-साल का राशन दे जातीं।

अँधेरी ज़मीन को खोद

कहीं उस पार

अगली बारिश तक के लिए चली जातीं।

आदित्य शुक्ल
About the poet

आदित्य शुक्ल

आदित्य शुक्ल 1991 देवरिया, उत्तर प्रदेश नई पीढ़ी के कवि, लेखक और अनुवादक। Aditya Shukla 1991 Deoria, Uttar Pradesh A new generation of poets, writers and translators.

View profile & all 19 Poems / Stories

More from आदित्य शुक्ल

  1. सब कुछ अगर झूठ हो तो भी बचा रहता है थोड़ा-सा सच

    सब कुछ अगर झूठ हो तो भी बचा रहता है थोड़ा-सा सचसभी अगर भूल जाएँ तो भी कभी-कभी करता है कोई याद

    12.4K reads
  2. आवश्यक सूचनाएँ

    एकइश्तिहार के लिए बोर्ड ख़ाली है

    12.4K reads
  3. ये वाक्य एक कविता होना चाहते हैं

    ये वाक्य एक कविता होना चाहते हैं। यह अनुच्छेद एक पत्र, एक प्रेम-पत्र होना चाहता है। ये सभी वाक्य तुम्हारी स्मृतियों का रक्तस्राव हैं। ये अनुच्छेद असफलताओं की दस्तावेज़ हैं। हम भाषा और आकांक्षाओं के अपने-अपने सीमांत पर खड़े एक-दूसरे को दूर से देख रहे हैं। क्या हम अपनी भाषा और आकांक्षाओं के सीमांत को पार नहीं कर सकते?आज दिन—शनिवार।

    12.4K reads
  4. पृथ्वी पर

    उन सभी बातों के शब्द याद आते हैं जो किसी ने कहे ही नहींउन सभी लोगों के स्पर्श होते हैं महसूस जो कहीं हैं ही नहीं

    12.4K reads
  5. नींद ही है कि सच है

    अधखुली आँखों से टपकती है नींद ,बिस्तर रेशमी होता जाता है।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ