एक अदृश्य में तुम्हारी प्रति-छाया मिली
एक अदृश्य के साथ शहर के हर रेस्तराँ में गया
हर अनबैठी कुर्सियों पर बैठने
हर अनकही बात बताने के लिए
हर अनखाया व्यंजन खाने के लिए।
सारा अनहुआ हुआ हो गया।
पृथ्वी पर कोई जगह नहीं बची
जहाँ हमारे पदचिह्न न हों।
सारा अनकिया घटित हुआ—
जिस अदृश्य में तुम्हारी प्रति-छाया थी।








