अब इख़्तियार में मौजें न ये रवानी है - अभिषेक शुक्ला

अभिषेक शुक्लाअभिषेक शुक्ला14 Sept 1985

4 min read · 12.4K reads

अब इख़्तियार में मौजें न ये रवानी है
मैं बह रहा हूँ कि मेरा वजूद पानी है

मैं और मेरी तरह तू भी इक हक़ीक़त है
फिर इस के बाद जो बचता है वो कहानी है

तिरे वजूद में कुछ है जो इस ज़मीं का नहीं
तिरे ख़याल की रंगत भी आसमानी है

ज़रा भी दख़्ल नहीं इस में इन हवाओं का
हमें तो मस्लहतन अपनी ख़ाक उड़ानी है

ये ख़्वाग-गाह ये आँखें ये मेरा इश्क़-ए-क़दीम
हर एक चीज़ मिरी ज़ात में पुरानी है

वो एक दिन जो तुझे सोचने में गुज़रा था
तमाम उम्र उसी दिन की तर्जुमानी है

नवाह-ए-जाँ में भटकती हैं ख़ुशबुएँ जिस की
वो एक फूल कि लगता है रात-रानी है

इरादतन तो कहीं कुछ नहीं हुआ लेकिन
मैं जी रहा हूँ ये साँसों की ख़ुश-गुमानी है
अभिषेक शुक्ला
About the poet

अभिषेक शुक्ला

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अभिषेक शुक्ला

  1. अभी तो आप ही हाइल है रास्ता शब का - अभिषेक शुक्ला

    अभी तो आप ही हाइल है रास्ता शब काक़रीब आए तो देखेंगे हौसला शब का

    12.4K reads
  2. दर-ए-ख़याल भी खोलें सियाह शब भी करें - अभिषेक शुक्ला

    दर-ए-ख़याल भी खोलें सियाह शब भी करेंफिर उस के बाद तुझे सोचें ये ग़ज़ब भी करें

    12.4K reads
  3. फ़सील-ए-जिस्म गिरा दे मकान-ए-जाँ से निकल - अभिषेक शुक्ला

    फ़सील-ए-जिस्म गिरा दे मकान-ए-जाँ से निकलये इंतिशार-ज़दा शहर में यहाँ से निकल

    12.4K reads
  4. हम ऐसे सोए भी कब थे हमें जगा लाते - अभिषेक शुक्ला

    हम ऐसे सोए भी कब थे हमें जगा लातेकुछ एक ख़्वाब तो शब-ख़ून से बचा लाते

    12.4K reads
  5. ख़ला के जैसा कोई दरमियान भी पड़ता - अभिषेक शुक्ला

    ख़ला के जैसा कोई दरमियान भी पड़ताफिर इस सफ़र में कहीं आसमान भी पड़ता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like