ख़ला के जैसा कोई दरमियान भी पड़ता - अभिषेक शुक्ला

अभिषेक शुक्लाअभिषेक शुक्ला14 Sept 1985

3 min read · 12.4K reads

ख़ला के जैसा कोई दरमियान भी पड़ता
फिर इस सफ़र में कहीं आसमान भी पड़ता

मैं चोट कर तो रहा हूँ हवा के माथे पर
मज़ा तो जब था कि कोई निशान भी पड़ता

अजीब ख़्वाहिशें उठतीं हैं इस ख़राबे में
गुज़र रहे हैं तो अपना मकानी भी पड़ता

हमीं जहान के पीछे पड़े रहें कब तक
हमारे पीछे कभी ये जहान भी पड़ता

ये इक कमी कि जो अब ज़िंदगी सी लगती है
हमारी धूप में वो साएबान भी पड़ता

हर एक रोज़ इसी ज़िंदगी की तय्यारी
सो चाहते हैं कभी इम्तिहान भी पड़ता
अभिषेक शुक्ला
About the poet

अभिषेक शुक्ला

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अभिषेक शुक्ला

  1. अब इख़्तियार में मौजें न ये रवानी है - अभिषेक शुक्ला

    अब इख़्तियार में मौजें न ये रवानी हैमैं बह रहा हूँ कि मेरा वजूद पानी है

    12.4K reads
  2. अभी तो आप ही हाइल है रास्ता शब का - अभिषेक शुक्ला

    अभी तो आप ही हाइल है रास्ता शब काक़रीब आए तो देखेंगे हौसला शब का

    12.4K reads
  3. दर-ए-ख़याल भी खोलें सियाह शब भी करें - अभिषेक शुक्ला

    दर-ए-ख़याल भी खोलें सियाह शब भी करेंफिर उस के बाद तुझे सोचें ये ग़ज़ब भी करें

    12.4K reads
  4. फ़सील-ए-जिस्म गिरा दे मकान-ए-जाँ से निकल - अभिषेक शुक्ला

    फ़सील-ए-जिस्म गिरा दे मकान-ए-जाँ से निकलये इंतिशार-ज़दा शहर में यहाँ से निकल

    12.4K reads
  5. हम ऐसे सोए भी कब थे हमें जगा लाते - अभिषेक शुक्ला

    हम ऐसे सोए भी कब थे हमें जगा लातेकुछ एक ख़्वाब तो शब-ख़ून से बचा लाते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like